मुंगेर जाने के क्रम में प्रवासी की बस में हुई मौत

कैमूर जिला प्रशासन द्वारा प्रवासियों को उनके गृह जिला भेजने के लिए बसों व ट्रेन का सहारा लिया जा रहा है। इसी क्रम में मुंगेर के प्रवासियों को गृह जिला भेजने के लिए बस से रवाना किया गया। बस शनिवार की भोर में रवाना हुई। बस में कुल 26 लोग सवार थे। बस नंबर यूपी 65- 8370 से जाने के दौरान लगभग मुंगेर के समीप पहुंचने पर उसमें सवार 55 वर्षीय चंचल साहनी की मौत हो गई। वह मुंगेर जिला के लल्लू पोखर के निवासी थे। घटना की जानकारी होने पर मुंगेर जिला प्रशासन द्वारा सैंपल लिया गया। साथ ही बस में सवार सभी लोगों का सैंपल भी लिया गया। इसके बाद शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया। शेष सभी लोगों को भी उनके घर भेजा गया। घटना की जानकारी कैमूर जिला प्रशासन ने अपने स्तर से संपर्क कर मामले की पूरी जानकारी ली।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार