दो पक्षों में मारपीट, 25 आरोपित

खगड़िया। महेशखूंट थाना क्षेत्र के समसपुर पंचायत अंतर्गत झिलोरिया गांव में दो पक्षों में हुई मारपीट को लेकर दोनों पक्षों द्वारा अलग- अलग मामला दर्ज कराया गया है। इसमें 25 लोगों को आरोपित किया गया है। इसकी पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष नीरज कुमार ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार गोपी शर्मा के आवेदन पर महेशखूंट थाना में उसी गांव के अजय यादव, रवीन यादव, पलटू यादव, तीरो यादव, प्रमेश यादव, पुलकित यादव, डोमी यादव, फुदो यादव, देवन यादव, नीरज यादव, कांग्रेस यादव, कारे यादव, धन्ना यादव आदि को आरोपित किया गया है। वहीं दूसरे पक्ष के अजय यादव की पत्नी खुशबू देवी के आवेदन पर नितेश कुमार, प्रताप शर्मा, संजय शर्मा, प्रमोद शर्मा, डोमी शर्मा, रामेश्वर शर्मा, धनराज शर्मा, कुमोद शर्मा, ईश्वी शर्मा, अजीन शर्मा को आरोपित किया गया है।

अलग-अलग मारपीट में चार घायल यह भी पढ़ें

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार