दो ट्रक की टक्कर में मुंबई से आ रहे आठ कामगार जख्मी

स्थानीय राजकीय कल्याण छात्रावास के समीप सासाराम-बिक्रमगंज मुख्य मार्ग पर शनिवार की सुबह मुंबई से कामगारों को लेकर मधुबनी जा रहे ट्रक ओवरटेक करने के चक्कर में पीछे से आ रहा एक अन्य ट्रक ने टक्कर मार दी। जिससे ट्रक पर सवार आठ कामगार बुरी तरह जख्मी हो गए। लोगों की मदद से घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। जहां दो की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।

थानाध्यक्ष रामविलास चौधरी ने बताया कि ट्रक में लगभग 60 मजदूर सवार थे। जो मुंबई से मधुबनी अपने घर जा रहे थे। मधुबनी जिले के अरेर थानांतर्गत मोरथ निवासी करण पासवान, राजनगर थाना क्षेत्र के तिलखवार निवासी ललन यादव, सीतामढ़ी के सोनबरसा थाना क्षेत्र के रोहित कुमार, मधुबनी के अरेर थाना क्षेत्र के नवीन कुमार समेत आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रुप से घायल करण पासवान व ललन यादव को सदर अस्पताल भेजा गया है। अन्य का इलाज अनुमंडल अस्पताल में हुआ। उन्होंने बताया कि पुलिस ने दोनों ट्रक को जब्त कर लिया गया है। जिला प्रशासन द्वारा इन कामगारों को इनके गांव भेजा जा रहा है।
सड़क दुर्घटना में बाइक सवार किशोरी की मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार