पंचायत स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर की देखरेख करेंगे मुखिया, बैठक में निर्णय

पंचायत के क्वारंटाइन सेंटर का संचालन करने को ले मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य तथा पंच की बनेगी टीम

संसू., सूर्यगढ़ा ( लखीसराय) : लॉकडाउन में दूसरे राज्यों में लौट रहे प्रवासियों की संख्या बढ़ते जा रही है। सूर्यगढ़ा प्रखंड में बनाए गए प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर पर 800 मजदूरों को रखा गया है। अब पंचायत स्तर पर क्वारंटाइन सेंटर का संचालन मुखिया की देखरेख में किया जाएगा। इसे लेकर रविवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित अंबेडकर सभागार में प्रशासनिक पदाधिकारी एवं मुखिया की बैठक हुई। बैठक में एसडीओ मुरली प्रसाद सिंह ने कोरोना से निबटने के लिए पंचायत प्रतिनिधियों से सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि प्रवासी लोगों द्वारा किए गए ऑनलाइन आवेदन के अनुसार क्वारंटाइन सेंटर की संख्या बढ़ाई जा रही है। पंचायत के क्वारंटाइन सेंटर का संचालन करने को ले मुखिया, सरपंच, वार्ड सदस्य तथा पंच की एक टीम गठित करने का निर्देश दिया गया। क्वारंटाइन सेंटर पर होने वाले खर्च का हिसाब विद्यालय के प्रधानाध्यापक सीओ को रिपोर्ट जमा करेंगे। इसका भुगतान मुख्यमंत्री राहत कोष से किया जाएगा। एसडीओ ने कहा कि क्वारंटाइन सेंटर पर रह रहे प्रवासी मजदूरों को थाली, कटोरा, ग्लास के अलावा शीशा, कंघी, तेल, कपड़ा, साबुन आदि उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर एसडीपीओ राजेश रंजन, बीडीओ अभिषेक कुमार प्रभाकर, सीओ सुमित आनन्द, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमारी परिणीता, सूर्यगढा थानाध्यक्ष चंदन कुमार, कजरा थाना के एसआइ अक्षय कुमार, एमओ संजय कुमार, मुखिया प्रतिनिधि सह जदयू नेता संजय महतो, जिप उपाध्यक्ष मनोज मेहता, मुखिया प्रतिनिधि बैजू कुमार, राज कपूर पटेल, जवाहर महतो, नित्यानंद कुमार, अशोक यादव, मुखिया कृष्णदेव पासवान, नंदन कुमार, पिटू कुमार, अनंत कुमार, संतोष गुप्ता, कुंदन कुमार आदि मौजूद थे।
क्वारंटाइन सेंटर पर नहीं मिल रहा सरकारी भोजन, सुविधा का अभाव यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार