रिटायर्ड फौजी द्वारा निशुल्क राशन वितरण

17 May, 2020 11:50 PM | Saroj Kumar 807

एकमा, सारण: आप ने देखा होगा की हमारी फौज आगे बढ़ के लोगो की सेवा कर रही हैं जागरूकता फैला रही हैं और निशुल्क राशन बांट रही  हैं | हमारे फौज के रिटायर्ड फौजी भी पीछे नहीं है, कटेयां गांव के एक बीएसफ से रिटायर्ड फौजी  निवासी ऐसा ही कुछ कर रहे हैं |  जो भी इन्होंने  फौजी पेंशन से बचाया हैं, उसे एक नेक कार्य में लगा रहे हैं और सेवा कर रहे हैं लोगो का |


बीएसएफ से रिटायर फौजी लक्ष्मण सिंह, आजकल सुर्खियों में हैं अपने सराहनीय कार्यों के वजह से, जनता की आवाज़ बन रहे है और लोगो के समस्याओं को हल करने के लिए  बढ़ के आगे आ रहे हैं, चाहे वो प्रवासी बिहारियों को मदद करना हो या फिर कोई भी जानकारी हो, आजकल जब से लॉकडाउन हुआ हैं उस समय से लोगों को हर तरह के कोरोना से बचने के रोकथाम के तरीके और सावधानियों के बारे में अवगत करा रहे हैं और जो प्रवासी  मजदुर है उनको सोशल मीडिया से ही सही जानकारी पहुँचा रहे हैं |


अब वो गरीब, लाचार और मजबूर लोगो तक निशुल्क राशन का वितरण कर रहे हैं ताकि उन परिवारों को किसी तरह का कोई इस बंद के दौरान दिक्कत न हो | देश के सेवा के बाद वो अब जनता के सेवा में पूरी तरह से लग गए हैं और उसमे कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं |  जब हर एक परिवार खुश रहेगा और उसके पेट में खाना होगा तब ही हम सब चैन की नींद सो सकते है, अभी लोगो को बहुत परेशानियों का सामना करना पड रहा है चाहे वो खाने से संबंधित हो या फिर स्वस्थ से संबंधित हो, हम सब को मिलके जरूरतमंदो की निष्पक्ष सेवा करनी चाहिए | लक्ष्मण सिंह बोले की “एकमा और आसपास के लोगो को कोरोना की इस लड़ाई में आगे आना चाहिए और  सेवा करनी चाहिए |”


आज लक्ष्मण सिंह जी ने कटेयां गाँव जो की सारण जिले के लहलादपुर प्रखंड अंतर्गत आता हैं उसमे  निशुल्क राशन का वितरण किया जिनके घर में खाने को कुछ  नहीं हैं, जरूरतमन्द और लाचार  हैं |


लक्ष्मण सिंह के बारे में: लक्ष्मण सिंह सामाजिक गतिविधियों में शामिल एक अति उत्साही रिटायर्ड बीएसफ के फौजी हैं और इस महामारी कोरोना वायरस की स्थिति के दौरान वह बहुत सक्रिय है और एकमा और आस पास के क्षेत्र के जरूरतमंद लोगों को सेवा दे रहे हैं ।

अन्य समाचार