805 लोगों को रखा गया है क्वारंटाइन सेंटर में

औरंगाबाद। दाउदनगर प्रखंड में अभी तक बाहर से आए दाउदनगर प्रखंड निवासी 805 लोगों को क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया है। प्रखंड स्तर पर बनाये गये तीन क्वारंटाइन सेंटरों में 769 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है, जबकि पंचायत स्तर पर बनाए गए क्वारंटाइन सेंटरों में से छह क्वै सेंटरों में 46 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। बीडीओ जफर इमाम ने बताया कि डायट तरार क्वारंटाइन सेंटर में 350, राष्ट्रीय इंटर स्कूल में 124 एवं डीएवी पब्लिक स्कूल क्वारंटाइन सेंटर पर 295 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है। वहीं पंचायत पंचायत स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर एकौनी, तरारी, बेलवां, गोरडीहां, चौरी और शमशेर नगर में 46 लोगों को क्वारंटाइन में रखा गया है।

अलविदा जुमा व ईद के मौके पर मस्जिदों को खोलने की मांग यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार