नालंदा जिले में पांच और नए पॉजिटिव मिले, संख्या बढ़कर हुई 72

बिद : जिले में सोमवार को एक साथ पांच नए पॉजिटिव मिले हैं। सभी पॉजिटिव बाहर से आए कामगार हैं जो क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे। सभी महाराष्ट्र व दिल्ली से आए थे। इस तरह जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़कर 72 हो गया। इसमें 42 लोग इलाज के स्वास्थ्य होकर लौट आए हैं। बिद में एक साथ चार कोरोना पॉजिटिव मरीज के मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया है। बुधवार को महाराष्ट्र से आये प्रवासी प्रखंड के मध्य विद्यालय उतरथु में क्वारंटाइन थे। शनिवार को प्रखंड के सभी क्वारंटाइन सेंटर से कुल 60 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। जिनमें उतरथु क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे चार लोगों की रिपोर्ट पोजेटिव आई है। वहीं एक रिपोर्ट रहुई से आई है जो कागमार क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे थे। इस चार में एक 5 वर्षीय बच्चा भी शामिल है। शेष सभी 22 वर्षीय, 27 वर्षीय व 19 वर्षीय युवक शामिल है। सीओ राजीव रंजन पाठक ने बताया कि सभी पॉजिटिव लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री खंगाली जा रही है।

संग्राहलयों में जगह के आभाव के कारण थाने में ही धूल फांक रही बेशकीमती मूर्तियां यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार