क्वारंटाइन सेंटर पर प्रवासियों को समय पर नहीं मिल रहा भोजन

मंसूरचक, बेगूसराय। आठ प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर में आठ सौ से अधिक प्रवासी कामगार क्वारंटाइन किए गए हैं। जबकि, पंचायतों में भी एक-एक क्वारंटाइन सेंटर चलाया जा रहा है। प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर की सारी व्यवस्था की जिम्मेदारी सीओ संभाल रहे हैं। परंतु, सेंटरों पर व्यवस्था बदहाल है। गंदगी का अंबार लगा हुआ है। समय पर प्रवासियों को भोजन नहीं मिल रहा है।

क्वारंटाइन सेंटरों में गंदगी का अंबार
सेंटर को न तो सैनिटाइज किया जा रहा है, न ही साबुन और न हैंडवाश की व्यवस्था की गई है। यहां सब कुछ व्यवस्था प्रवासियों को स्वयं करनी पड़ रही है। पंचायतों में संचालित क्वारंटाइन सेंटर से ब्लड सैंपल नहीं भेजा जा रहा है। मेडिकल टीम वहां जाने से भी परहेज कर रही है। जबकि पंचायतों के क्वारंटाइन सेंटर पर रहने वाले अधिकतर लोग जैसे-तैसे अन्य प्रदेशों से यहां पहुंचे हैं। शौचालय, पानी, भोजन, बिजली की व्यवस्था नहीं है। शाम होते ही अधिकतर सेंटरों में अंधेरा छा जाता है। अधिकारियों की टीम जांच करना भी उचित नहीं समझती। गर्मी पड़ते ही बढ़ी पानी के लिए परेशानी
भाजयुमो जिला महामंत्री हत्याकांड में दो अज्ञात समेत एक नामजद यह भी पढ़ें
मंसूरचक पंचायत के क्वारंटाइन सेंटर मध्य विद्यालय दशरथपुर में सौ से अधिक प्रवासी रह रहे हैं। जबकि शारदा धनची मध्य विद्यालय हवासपुर में 68, मध्य विद्यालय मंसूरचक में 63, हवासपुर पूर्वी में 57, मध्य विद्यालय हवासपुर पश्चिम में 65 प्रवासी रह रहे हैं, जिन्हें समय पर भोजन नहीं मिल पा रहा है।
मुखिया प्रतिनिधि रंजीत कुमार महतो सुबह-शाम सिर्फ देखकर चले जा रहे हैं। मध्य विद्यालय मंसूरचक क्वारंटाइन सेंटर पर भी पानी का अभाव है। यहां भी दोनों शाम भोजन की व्यवस्था नहीं है। वहीं उच्च विद्यालय नवटोल में भी क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया। यहां देर रात विद्यालय में प्रवासियों को लाया गया और रात्रि में भोजन नसीब नहीं हुआ। वहीं सोमवार की दोपहर करीब दो बजे समसा-दो के मुखिया इजहार अंसारी ने भोजन की व्यवस्था करवाई। समसा- एक पंचायत में स्थानीय मुखिया प्रमोद कुमार महतो के द्वारा कोई व्यवस्था नहीं किए जाने से सेंटर में रहने वालों में आक्रोश देखा जा रहा है। राजद की टीम ने किया क्वारंटाइन सेंटर पर दौरा
राजद के वरिष्ठ नेता रविनंदन सिंह के नेतृत्व में मंसूरचक के सभी क्वारंटाइन सेंटर का दौरा किया। बताया कि सभी सेंटर पर अव्यवस्था देखी गई। प्रवासियों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से सेंटर पर उचित सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। टीम में राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष नसीम अख्तर, बछवाड़ा विधानसभा के रुपेश कुमार राय छोटू, प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र रजक, सरपंच महेंद्र राय आदि शामिल थे।
राशन की दुकानों पर मिलने लगी मुफ्त की दाल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार