भाजपा के विभिन्न प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्षों को मनोनीत होने पर बधाई

भारतीय जनता पार्टी जिला कमेटी के विभिन्न प्रकोष्ठों के जिलाध्यक्षों का मनोनयन होने पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की है। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अरुण चौबे, अति पिछड़ा मोर्चा के अध्यक्ष सुधीर चंद्रवंशी व अनुसुचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष रामायण पासवान को पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने बधाई व शुभकामना देते हुए यह विश्वास व्यक्त किया है कि इनके नेतृत्व में पार्टी को मजबूती के साथ एक नई दिशा मिलेगी।

जिलाध्यक्ष सुशील कुमार ने कहा कि इनके नेतृत्व में आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती से सत्ता में आएगी एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्देशन में जन-कल्याण का काम करेगी। उन्होंने कहा कि दो बार के पूर्व मुखिया अरुण चौबे पहले भी पार्टी में जिला उपाध्यक्ष का पद संभाल चुके हैं। संगठन के साथ साथ सामाजिक जीवन में भी लोगों के बीच इनकी कार्यकुशलता को देखते हुए इन्हें किसान मोर्चा का दायित्व सौंपा गया है। बधाई देने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह, प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी निवेदिता सिंह, डॉ. सचिन कुमार सिंह, त्रिविक्रम नारायण सिंह, रवि पासवान, गुप्तेश्वर गुप्ता, महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, विजय सिंह, अरुण पांडेय, उपाध्यक्ष संतोष पटेल, डॉ. शरत्चंद संतोष, सत्येंद्र सिंह, अशोक साह, विवेक सिंह, हरेन्द्र चंद्रवंशी, पुष्पा चौहान, मंगलानंद पाठक, सुधीर सिंह, पंकज सिंह, प्रकाश गोस्वामी, सत्यनारायण पासवान, कमलेश्वर प्रसाद, संजय तिवारी, धीरज तिवारी, डेहरी प्रखंड अध्यक्ष आनंद कुमार पांडेय, प्रकाश गोस्वामी, अजय कुमार ओझा, गोपाल चौरसिया, हीरालाल कुशवाहा, बलिराम यादव, डब्लू सिंह, नौहटा प्रखंड अध्यक्ष श्रीराम सिंह, प्रणव कुमार पांडेय, बबलू पाठक, गुड्डू दुबे, राजेश्वर प्रसाद, लालमोहन विश्वकर्मा, लालबंदे तिवारी समेत अन्य शामिल हैं।
एसडीपीओ के आश्वासन पर मुखिया ने समाप्त किया धरना यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार