वाहन खड़ा करने को लेकर हुए विवाद में चली गोली, तनाव

नगर के वार्ड नंबर एक की एक गली में वाहन खड़ा करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। इसी दौरान एक पक्ष के तरफ से गोली चला दी गई। इसके बाद दोनों पक्ष में तनाव हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझा कर दोनों पक्ष को शांत कराया। लेकिन दोनों तरफ में किसी के द्वारा आवेदन नहीं दिया गया। दोनों पक्ष आपस में सुलह-समझौता करने में लगे थे। जानकारी के अनुसार नगर के वार्ड के पूर्व पार्षद बलदाऊ सिंह व उसी वार्ड के मनीष कुमार के बीच वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद हुआ। वाहन मनीष कुमार की बताई जाती है। उसके वाहन खड़ा करने पर पूर्व पार्षद ने मना किया। इसी बात को लेकर दोनों तरफ से विवाद हो गया। वार्ड के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार विवाद में ही पूर्व पार्षद द्वारा गोली चला दी गई। इसके बाद दोनों पक्ष में तनाव हो गया। गोली चलने की आवाज सुन कर आसपास के लोग जुट गए। इसके बाद मौके पर पुलिस पहुंची। दोनों पक्षों को लेकर थाना आई।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार