क्वारंटाइन सेंटर में ताड़ी पीकर किया हंगामा, दो गिरफ्तार

तैलिक वैश्य इंटर विद्यालय गोविदपुर में बने क्वारंटाइन सेंटर में सोमवार की शाम को ताड़ी पीकर दो प्रवासियों ने जमकर हंगामा किया। हांगाम के कारण वहां अफरा-तफरी मच गई। सूचना के बाद थानाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र प्रसाद ने पुलिस बल को भेज कर दोनों को पकड़ कर थाना मंगवाया। जांच में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि क्वारंटाइन सेंटर में विकाश कुमार उम्र 20 वर्ष और अविनाश कुमार उम्र 21 वर्ष रह रहे थे। दोनों विशनपुर गांव के निवासी हैं। सोमवार की शाम को दोनों ताड़ी पीकर छत पर चढ़ गए और शोर-शराबा करने लगे। छत पर जो सामान रखा था उसे नीचे की ओर फेंकने लगे। सूचना के बाद एएसआइ रामप्रवेश प्रसाद दल बल के साथ भेजा गया। पुलिस दोनों को हिरासत में लेकर थाना में ले आई। स्वास्थ केंद्र में कराई गई जांच में दोनों के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद प्राथमिकी दर्ज कर मंगलवार को दोनों को जेल भेज दिया गया।

गरीब परिवार के बीच बांटी गई राहत सामग्री यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार