बक्सर में एक साथ 21 मिले कोरोना पॉजिटिव, अब 29 एक्टिव

बक्सर : बक्सर में बुधवार को एक साथ 21 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई। इनमे 20 जिले के राजपुर प्रखंड के रहने वाले हैं। जबकि एक महिला झारखण्ड की है। जिलाधिकारी अमन समीर ने बताया कि इनमे राजपुर के सभी 20 लोग हरियाणा, तेलंगाना एवं हिमाचल प्रदेश से आए थे।

जिलाधिकारी ने बताया कि इनमे एक महिला पॉजिटिव आई है जो बक्सर की नहीं है। वह झारखंड की रहने वाली हैं। इनके बारे में सूचना प्राप्त हुई थी कि ये दिल्ली के प्राइवेट हॉस्पिटल से कोरोना जाच कराकर प्राइवेट गाड़ी से झारखंड जा रही है। जाच रिपोर्ट पॉजिटिव आने के उपरात झारखंड प्रशासन द्वारा इनका लोकेशन बलिया - बक्सर बॉर्डर बताया गया। इनको आइसोलेट करते हुए पुन: जाच कराई गई। जिसमे इनका रिपोर्ट पॉजिटिव आया। इस तरह अब बक्सर में 29 एक्टिव मरीज हो गए। जबकि, कुल संक्त्रमितों की संख्या 85 हो गई। जिलाधिकारी ने बताया कि राजपुर उच्च विद्यालय क्वारंटाइन सेंटर से 100 लोगों का सैम्पल जाच के लिए भेजा गया था, जिसमे 21 लोग पॉजिटिव आये हैं। पॉजिटिव आए मरीजों में राजपुर डेरा के 18, 28 और 29 साल के तीन युवक, पुरैनी खुर्द के 20 और 24 साल के दो युवक, पुरैनी के 21 साल के दो युवक, गैधरा के 33, 24 और 18 साल के तीन युवक, कैथहर कला के 35, 25 और 19 साल के तीन युवक, जैतपुरा के 30 और 34 साल दो युवक, राजपुर के 19 और 18 साल के दो युवक तथा रघुनाथपुर का 28 साल, मंगराव का 30 साल एवं तैयब का 25 साल का युवक शामिल हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि पॉजिटिव आये मरीजों की काटेक्ट ट्रेसिंग की जा रही हैं।
क्वारंटाइन सेन्टर से घर गया युवक मिला पॉजिटिव यह भी पढ़ें

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार