महिला की करंट लगने से मौत

गोपालगंज : मांझा थाना क्षेत्र के शेखपरसा गांव में मक्का के खेत में शौच के लिए कई एक महिला खेत में फसल की सुरक्षा के लिए लगाए गए विद्युत तार के संपर्क में आ आईं। जिससे करंट लगने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष छोटन पासवान के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। महिला की मौत से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। स्वजनों के चित्कार से ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं।

बताया जाता है कि मांझा थाना क्षेत्र के शेखपरसा गांव निवासी बालेश्वर चौधरी की पुत्री 30 वर्षीय रीता देवी की शादी मांझा थाना क्षेत्र के पैठानपट्टी गांव निवासी धनजी चौधरी के पुत्र विजय यादव से हुई थी। रीता देवी पिछले महीने अपने मायके शेखपरसा गांव आई थीं। बताया जाता है कि बुधवार की सुबह रीता देवी शौच के लिए गांव से कुछ दूर एक मक्का के खेत में गई थीं। खेत मालिक ने फसल की सुरक्षा के लिए खेत में बिजली का तार लगाया है। तार में करंट प्रवाहित था। खेत में जाते समय रीता देवी विद्युत तार के संपर्क में आ गईं। जिससे करंट लगने से इनकी मौके पर ही मौत हो गई। महिला की मौत की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे ग्रामीण मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। इसी बीच सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष छोटन पासवान के साथ मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों को समझाकर शांत कराने के बाद महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मायके में महिला की मौत से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है। स्वजनों के चित्कार से उन्हें ढांढस बांध रहे ग्रामीणों की भी आंखें नम हो गईं।
हजियापुर में घर का ताला तोड़कर पांच लाख की संपत्ति उड़ा ले गए चोर यह भी पढ़ें
इनसेट
लॉकडाउन में अपने मायके में फंस गई थीं रीता देवी
मांझा(गोपालगंज) : रीता देवी अपने दो छोटे बच्चों के साथ पिछले महीने एक सप्ताह के लिए अपनी ससुराल से अपने मायके शेखपरसा आई थीं। इसी बीच पूरे देश में लॉकडाउन लग गया। जिसे रीता देवी लॉकडाउन में फंस गई तथा अपने मायके में ही रह गईं। करंट लगने इनकी मौत से इनके दो बच्चे दस वर्षीय राजकुमारी तथा आठ वर्षीय अशु कुमार का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार