राशन के लिए पैसा मांगने पर शराबी पति ने पत्नी को पीटा

थाना क्षेत्र के ग्राम डीहभुजैना में एक शराबी पति ने पत्नी की राशन खरीदने के लिए पैसा मांगने पर पिटाई कर दी। उक्त महिला के द्वारा चैनपुर थाने में आवेदन देकर शिकायत की गई है। इस संबंध में घायल महिला आशा देवी पति रामचंद्र राम ग्राम डीहभुजैना ने बताय कि उसका पति हमेशा शराब के नशे में चूर रहता हैं। जो भी कमाता है सब पैसा शराब पर उड़ा देता है। जबकि इनके दो लड़के एवं चार लड़कियां हैं। जिसमें बड़ी बच्ची की उम्र 16 वर्ष के करीब है। कुछ ही समय के बाद उसका विवाह भी करना है। बुधवार की सुबह पति रामचंद्र राम से राशन के लिए पैसा मांगी। जिस पर पति के द्वारा मारपीट किया जाने लगा। जिसमें वह घायल हो गई। इस संबंध में चैनपुर थानाध्यक्ष संतोष सिंह ने बताया कि पीड़ित महिला की शिकायत पर मामले की जांच के लिए महिला के साथ एसआइ राम रतन पंडित को पुलिस बल के साथ भेजा गया है। जांच के उपरांत उक्त महिला के दिए गए आवेदन पर कार्रवाई की जाएगी।

83 बोतल शराब के साथ धंधेबाज गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार