मुंबई से आए प्रवासियों के क्वारंटाइन नहीं होने से लोगों में नाराजगी

संवाद सूत्र, तारापुर (मुंगेर) : प्रवासी बिहारियों के घर वापसी को लेकर सरकार ने राज्यों के हिसाब से तीन श्रेणी निर्धारित किए हैं। कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित दिल्ली, महाराष्ट्र एवं गुजरात से आनेवाले प्रवासी को प्रखंड स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर में रखने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, जहां कोरोना संक्रमण का खतरा कम है, वैसे राज्यों से आने वाले प्रवासियों को पंचायत स्तरीय क्वारंटाइन सेंटर में रखने के निर्देश दिए गए हैं। सरकार द्वारा दूसरे राज्यों से आने वाले प्रवासियों को क्वारंटाइन केंद्रों में रहना अनिवार्य किया गया है। निजी तरीके से आने वालों का सही लेखा जोखा नहीं मिलने से कुछ लोग चोरी छिपे अपने घरों में रह जाते हैं। जबकि, ऐसा करना खतरनाक है। इसी कड़ी में मुंबई से मंगलवार की रात आए दो प्रवासी में एक प्रवासी क्वारंटाइन सेंटर मे क्वारंटाइन किए गए। जबकि दूसरा प्रवासी बिना स्वास्थ्य जांच कराए ही अपो घर चला गया। इधर युवक के क्वारंटाइन नहीं होने को लेकर आस पड़ोस के लोगों में कोरोना संक्रमण फैलने का भय व्याप्त है। युवक के महाराष्ट्र से आने और बिना क्वारंटाइन हुए ही घर में रहने की सूचना पड़ोसियों ने पदाधिकारियों को बुधवार की रात ही दिया है।बावजूद अब तक उसको क्वारंटाइन सेंटर नहीं भेजा गया है।


इस बाबत तारापुर बीडीओ श्याम कुमार ने कहा कि प्रवासी के बारे में ग्रामीणों से आज जानकारी मिली है। उसे भी क्वारंटाइन किया जाएगा।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार