प्रवासियों के लिए प्रखंड में बनाए गए 59 क्वारंटाइन सेंटर

औरंगाबाद। लॉकडाउन प्रखंड में कुल 59 क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। बीडीओ डॉ. ओम राजपूत ने बताया कि प्रवासियों के लिए प्रखंड मुख्यालय में छह क्वारंटाइन सेंटर एवं पंचायतों में 53 क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। प्रखंड मुख्यालय में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र एवं गुजरात से आने वाले प्रवासी बिहारी की रहने की व्यवस्था की गई है। बीडीओ ने बताया कि अभी प्रखंड में बनाए गए क्वारंटाइन सेंटर में 835 प्रवासी बिहारी रह रहे हैं। 17 प्रवासी बिहारी 14 दिन क्वारंटाइन सेंटर में रहकर अपने घर जा चुके हैं। वहीं अन्य राज्यो से आने वाले प्रवासी बिहारी के रहने के लिए पंचायतों में बनाए गए 53 क्वारंटाइन सेंटर में एक हजार प्रवासी बिहारी रह रहे हैं। क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे सभी प्रवासी बिहारियों के बीच सरकार के द्वारा जारी किए गए गाइडलाइन के अनुसार सामग्री दिया जा रहा है। वहीं क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे छोटे-छोटे बच्चों को लिए दूध की भी व्यवस्था की गई है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार