सारण में मिले दो और कोरोना पाजिटिव

- अबतक कुल 18 संक्रमित मिल चुके हैं जिले में

-दस स्वस्थ होकर जा चुके हैं घर
जासं, छपरा : कोरोना संक्रमित दो और युवकों के मिलने के साथ ही जिले में कुल संख्या 18 हो गई है। हालांकि अब तक 10 लोग स्वस्थ भी हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या आठ है। इसके पहले सोमवार को तीन नए पॉजीटिव केस मिले थे। जबकि 12 मई को दो और 24 मई को एक नए पॉजिटिव मिले थे। पॉजिटिव पाए गए युवकों को सदर अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती किया गया है। इनमें एक रिविलगंज थाना क्षेत्र के सरैंधा गांव के व दूसरा कचनार मठिया गांव का 20-20 वर्षीय युवक हैं। दोनों युवक गुजरात के अहमदाबाद से सारण आए थे। यहां आने पर 17 मई को दोनों युवकों का सैंपल कलेक्शन कर जांच के लिए पटना भेजा गया था। अब तक छपरा में पॉजिटिव आठ युवकों में चार गुजरात, दो दिल्ली तथा दो महाराष्ट्र से आए हैं।

सिविल सर्जन डॉ. माधवेश्वर झा ने बताया कि 17 मई को सैंपल कलेक्शन के बाद दोनों युवकों को सदर अस्पताल के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया था। इसके पहले वह रिविलगंज प्रखंड के क्वारंटाइन सेंटर में दोनों रखे गए थे। दोनों युवकों के संपर्क में आने वाले व्यक्तियों की पहचान करने के लिए मेडिकल टीम को रवाना कर दिया गया है। साथ ही जिस स्कूल के क्वारंटाइन सेंटर में रखे गए थे, उस स्कूल के अलावा दोनों युवकों के स्वजनों के भी संपर्क में आने की आशंका है। फिलहाल इसकी जांच की जा रही है। पॉजिटिव पाए गए तीन युवकों की तीसरी जांच के लिए सैंपल कलेक्शन
जासं, छपरा : कोरोना वायरस के संक्रमण के पॉजीटिव पाए तीन युवकों के तीसरी जांच के लिए सैंपल का कलेक्शन बुधवार को किया गया। इसके अलावा 108 अन्य व्यक्तियों का भी सैंपल कलेक्शन किया गया, जिसमें दरियापुर प्रखंड के क्वॉरंटाइन सेंटर पर रखे गए 72 लोगों का सैंपल कलेक्शन किया गया। जबकि सोनपुर अनुमंडलीय अस्पताल में 17 लोगों का सैंपल कलेक्शन हुआ। इसके अलावा सदर अस्पताल में स्कूल 22 व्यक्तियों का सैंपल कलेक्शन हुआ। इस तरह टोटल 111 लोगों का सैंपल कलेक्शन किया गया। आज तक पुल 1794 व्यक्तियों का सैंपल कलेक्शन किया गया है, जिसमें कुल 396 लोगों की जांच रिपोर्ट नहीं आई है । बुधवार को 22 व्यक्तियों को क्वॉरंटाइन सेंटर में भर्ती किया गया। पहले से 41 व्यक्ति भर्ती थे। कुल 63 लोगों को क्वारंटाइन में सेंटर में रखा गया है। सोनपुर प्रखंड के बहेरवा गाछी गांव के एक युवक तथा लहलादपुर प्रखंड के हरपुर कोठी और जगतपुर टड़वा गांव के एक एक युवकों का सैंपल कलेक्शन किया गया। इन तीनों युवकों की दूसरी जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव पाई गई थी।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार