क्वारंटाइन सेंटर से 29 लोग गए अपने घर

प्रखंड में विभिन्न राज्यो से आए प्रवासी कामगारों के लिए प्रखंड स्तरीय 23 क्वारंटाइन सेंटर बनाए गए हैं। जिनमें अबतक 744 कामगारों को रखा गया है। इनमें क्वारंटाइन अवधि पूर्ण कर आज 29 लोग अपने घर चले गए। 14 दिनों बाद स्वास्थ्य जांच कर उन्हें घर जाने की अनुमति मिली। बीडीओ पवन कुमार ठाकुर ने बताया कि प्रखंड मुख्यालय में बने क्वारंटाइन सेंटर से 29 लोगो को घर भेजा गया, जबकि विभिन्न राज्यों से प्रखंड में लोगों का आने का सिलसिला जारी है। अबतक प्रखंड स्तर पर क्वारंटाइन के लिए 744 लोगो का रजिस्ट्रेशन हो गया है, जबकि आगे रजिस्ट्रेशन होने के बाद इनकी संख्या बढ़ सकती है। वहीं प्रवासी श्रमिकों ने क्वारंटाइन सेंटर की व्यवस्था पर संतोष जताते हुए कहा कि इस महामारी को रोकने के लिए 14 दिन का क्वारंटाइन आवश्यक है। वहीं इसके लिए राज्य सरकार व जिला प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया।

आपसी विवाद को ले मारपीट, चार जख्मी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार