कोरोना के छह नए मामले के साथ संख्या पहुंची 35

पूर्णिया। प्रवासियों के घर वापसी के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जलालगढ़ क्वारंटाइन में रह रहे छह प्रवासियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। छठा मरीज रुपौली का रहने वाला है। गुरुवार को कोरोना रिपोर्ट में एक साथ छह प्रवासी पॉजिटिव मिले। सभी हाल के दिनों में दिल्ली और मुंबई से लौटे थे और जलालगढ़ केंद्र में थे। अब सभी को जिला मुख्यालय में आइसोलेशन में रखा गया है। सभी फिलहाल स्वस्थ्य हैं और किसी भी मरीज में गंभीर लक्षण नहीं सामने आए हैं।

इसके साथ ही अब जिले में कोरोना पॉजिटिव मामले की संख्या 34 पहुंच गई है। इसमें दो मरीज ठीक हो कर घर वापस चले गए हैं। अब सक्रिय कोरोना मामले की संख्या 32 हैं। इसमें अधिकांश मरीज दिल्ली से लौटे कामगार हैं। छह पुष्ट मामले में तीन दिल्ली से लौटे हैं और दो मुंबई से आए थे। सभी जलालगढ़ के रहने वाले हैं।
सिलिंडर फटा, छह झुलसे, दो की मौत यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार