जिले में नए पच्चीस पॉजिटिव, संक्रमितों की तादाद सौ के पार

बेगूसराय। जिले में कोरोना से संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। बीते 24 घंटे में 25 नए मरीज पॉजिटिव मिले हैं। जिसके कारण जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 106 हो गई है। जिला में 17 पॉजिटिव बुधवार तथा 8 गुरुवार को मिले हैं। पॉजिटिव पाए गए मामलों में एक का घर से ड्यूटी पर आना-जाना था। शेष क्वारंटाइन सेंटर में रहने वाले प्रवासी हैं। डीएम अरविद कुमार वर्मा ने कहा कि बुधवार को 17 मिले नए पॉजिटिव मामलों में 13 पुरुष एवं 4 महिला शामिल हैं। जबकि गुरुवार को पॉजिटिव पाए गए आठ व्यक्तियों में 4 महिला एवं 4 पुरुष शामिल हैं। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव पाए गए सभी व्यक्तियों को आइसोलेशन सह ट्रीटमेंट सेंटर में भर्ती कर निर्धारित प्रोटोकॉल के तहत इलाज प्रारंभ कर दिया गया है। साथ ही आवश्यकतानुसार कंटेनमेंट जोन निर्धारित कर कंफर्म केस मामले में अपनाए जाने वाले प्रोटोकॉल के तहत कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। डीएम ने कहा कि सभी पॉजिटिव व्यक्तियों के ट्रैवेल हिस्ट्री एवं कॉन्टेक्ट ट्रेसिग का कार्य भी किया जा रहा है। डीएम ने कहा कि जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है तथा सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना पॉजिटिव मामलों की बढ़ रही संख्या से घबराने की जरुरत नहीं है। प्रखंड वार आंकड़े : बीते 24 घंटे में पाए गए संक्रमितों के प्रखंड वार आंकड़ों की बात करें, तो बुधवार को 17 नए पाए गए मामलों में बलिया प्रखंड के 6, बखरी प्रखंड के 3, बछवाड़ा प्रखंड के 2, सदर प्रखंड के 2, भगवानपुर प्रखंड के 1, चेरिया बरियारपुर प्रखंड 1, छौड़ाही प्रखंड के 1 एवं साहेबपुर कमाल प्रखंड के 1 व्यक्ति शामिल हैं। जबकि गुरुवार को पॉजिटिव पाए गए 8 मामलों में तेघड़ा प्रखंड के 4, सदर प्रखंड के 3 एवं भगवानपुर प्रखंड के एक व्यक्ति शामिल हैं। 21 व्यक्ति आइसोलेशन वार्ड में भर्ती : वर्तमान में 21 व्यक्तियों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती रखा गया है। जबकि 214 प्रखंड क्वारंटाइन सेंटरों में 16 हजार 394 व्यक्तियों को आवासित किया गया है। 14 दिनों की क्वारंटाइन अवधि पूर्ण करने वाले 1 हजार 180 श्रमिकों को क्वारंटाइन सेंटर से मुक्त भी किया गया है। जिसके कारण वर्तमान में प्रखंड क्वारंटाइन सेंटर में आवासितों की संख्या 15 हजार 214 रह गई है।

अमरपुर में दो पक्षों के बीच मारपीट, 120 पर प्राथमिकी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार