मनोनयन पर जताया आभार

जागरण संवाददाता, सुपौल : राष्ट्रीय जनता दल के जिला स्तरीय संगठन में विस्तार किया गया है। पूर्व सांसद सह जिलाध्यक्ष महेंद्र नारायण सरदार ने सदर प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष के पद पर विनोद कुमार यादव, सुपौल नगरपरिषद के नगर अध्यक्ष के पद पर कौशल कुमार को तथा नगर प्रधान महासचिव के पद पर ईद मोहम्मद को मनोनीत किया है। मनोनयन पर प्रो. विजय कुमार यादव, प्रो. राजेंद्र यादव, अजय कुमार अजनबी, अनोज कुमार आर्य, रामसागर पासवान, रामनाथ मंडल आदि ने तेजस्वी यादव, यदुवंश कुमार यादव के प्रति आभार व्यक्त करते हुए जिलाध्यक्ष एवं प्रधान महासचिव रामसुंदर मुखिया के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया है।

क्षेत्रीय प्रभारी के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार