दाउदनगर में संक्रमित चेन की हो रही तलाश

औरंगाबाद। दाउदनगर प्रखंड मुख्यालय में भी कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलते ही हड़कंप मच गई। अनुमंडल के तीन प्रखंडों में आठ कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। इनमें तीन कोरोना पॉजिटिव तीन अलग-अलग गांवों के निवासी हैं। गुरुवार की सुबह दाउदनगर अनुमंडल मुख्यालय में तीन कोरोना पॉजिटिव मिलने की सूचना जैसे ही फैली तो हड़कंप मच गया। क्वारंटाइन सेंटरों को सैनिटाइज कराया जा रहा है। इनके संपर्क में आए लोगों के बारे में पता चला लगाया जा रहा है और उनकी सूची बनायी जा रही है। बीडीओ जफर इमाम ने बताया कि 17 मई की शाम दिल्ली से 30 लोग प्रखंड स्तरीय क्वारंटान सेंटर में पहुंचे थे।

रात में चल रही थी सोनपापड़ी फैक्ट्री, दस गिरफ्तार यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार