कोपा में छेड़खानी को लेकर फायरिग, पुलिस टीम पर हमला

संसू, कोपा(सारण) : थाना क्षेत्र के कोपा नहर पर छेड़खानी की घटना को लेकर जमकर बवाल हुआ। फायरिग की गई। सूचना पर पहुंची पुलिस पर भी हमला कर दिया गया। थानाध्यक्ष व दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस मामले में पुलिस ने सरकारी कार्य में बाधा व लॉकडाउन का उल्लंघन समेत पुलिसकर्मी से राइफल छीनने व जानलेवा हमले के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपित पक्षों ने भी एक-दूसरे पर मामला दर्ज कराया है।

बताया जाता है कि नहर के पास छेड़खानी को लेकर विवाद हुआ। एक युवक की पिटाई की जा रही थी। इसी के बाद पप्पू कुमार राय व बच्चा सिंह के बीच भिड़ंत हो गई। उनके बीच मारपीट व फायरिग की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की लेकिन वे लोग पुलिस से उलझ गए। पुलिस पर हमला कर दिया । थानाध्यक्ष शिवनाथ राम ने प्राथमिकी में सेकू सिंह, धर्मेद्र सिंह, बच्चा सिंह सहित दूसरे गुट के अन्य दस लोगो को नामजद किया है। वही 30-40 अज्ञात को भी अभियुक्त बनाया गया है। पुलिस ने बच्चा सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं आज करेंगी वट-सावित्री पूजा यह भी पढ़ें
इधर बच्चा सिंह ने पांच लोगों पर मामला दर्ज कराया है। कहा गया है कि गुरुवार की शाम दरवाजे पर आकर पप्पू यादव, जमुना यादव, सरोज यादव, चंदू शर्मा, अर्जुन यादव गालीगलौज व मारपीट कर रहे थे। वहीं दूसरे पक्ष के पप्पू कुमार राय ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए कहा है कि शाम चार बजे उन्हें फोन कर के घर से बुलाया गया। इसके बाद सेकू सिंह ,बच्चा सिंह सहित दस की संख्या में बदमाशों ने आकर फायरिंग किया। किसी तरह भागकर जान बचाई।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार