क्षेत्रीय प्रभारी के मनोनयन पर हर्ष व्यक्त

जागरण संवाददाता, सुपौल: भाजयुमो के पूर्व जिलाध्यक्ष गिरीश चन्द्र ठाकुर को भाजयुमों के क्षेत्रीय प्रभारी व पल्लव सिंह को प्रदेश मीडिया प्रभारी तथा आशिष मिश्रा को आईटी सेल के प्रमुख बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है। हर्ष व्यक्त करते हुए भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रकाश कुमार झा ने कहा कि इस मनोनयन से भाजयुमो संगठन पहले से मजबूत होगा। उन्होंने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के प्रति आभार जताया है। वहीं भाजपा नगर मंडल के उपाध्यक्ष गौरव कुमार ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि इन लोगों के मनोनयन से संगठन में और मजबूती आएगी तथा युवाओं में संगठन के प्रति और तेजी आएगी। बधाई देने वालों में बिट्टू सिंह, किशोर कुमार, पंकज झा, प्यूष जायसवाल, आलोक जायसवाल, उमेश गुप्ता, बिक्की भगत, राजधर यादव, आलोक झा, संतोष ठाकुर आदि शामिल हैं।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार