सहजानंद बने भारतीय सबलोग पार्टी के युवा प्रदेश सचिव

औरंगाबाद। समाजसेवी सहजानंद कुमार को भारतीय सबलोग पार्टी का युवा प्रकोष्ट का प्रदेश सचिव मनोनीत किया गया है। पार्टी के युवा प्रकोष्ट के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर नवीन सिंह के द्वारा पार्टी के राष्टीय अध्यक्ष एवं जहानाबाद के पूर्व सांसद अरुण कुमार के सहमति से सहजानंद को ये जिम्मेदारी दी गई है। पार्टी के लोगों ने बताया की सहजानंद जैसे युवा समाजशेवी को पार्टी में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी एवं हम शशक्त होंगे। सहजानंद ने बताया मैं हमेशा जमीन से जुड़कर लोगों के सेवा करने में विश्वास करता हूं, और अब पार्टी के दिशा निर्देश से अपने सेवा के काम को और तेज गति से जारी रखूंगा। सहजानंद को इस नए जिम्मेदारी की खबर मिलने के बाद उनके समर्थको द्वारा लगातार बधाई संदेश दी जा रही है।

बगैर हेलमेट के बाइक चलाने पर आठ लोगों पर जुर्माना यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार