अलग-अलग हुई मारपीट की घटनाओं में सात घायल

चांद थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग जगह पर हुई मारपीट की घटना में सात लोग घायल हो गए। दोनों मामले में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। पहली घटना सौखरा पंचायत के सुरहा गांव में हुई। जहां घर में घूस कर मारपीट की गई है। शिवपरीक्षा बिद अपने बैठका में लोगों से बातचीत कर रहे थे। उसी समय गांव के ही बसंत बिद, भाई लाल बिद, अवधेश बिंद, हरिचरण बिद, चन्द्रिका बिद, ललन बिद, सिकु बिद, गारद बिद, नारद बिद एवं अमर बिद हाथ में लाठी डंडा एवं हथियार लेकर आए और मारपीट शुरू कर दिए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। हल्ला सुनकर परिवार के सदस्य आए तो सभी को आरोपियों ने मार कर घायल कर दिया। इस मारपीट की घटना में शिवपरीक्षा बिद, नारायण बिद, मकन बिद, संतू बिद, मुराहू बिद घायल हो गए। घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चांद में किया गया। वहीं दूसरी घटना गोंई गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट हुई। जिसमें महेंद्र राम व बच्चन राम गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल महेंद्र बिद ने कहा कि हमारे जमीन को जबरदस्ती कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। मना करने पर गोविद राम, मुन्ना राम, किसुन राम, मनोज राम ने हमला कर दिया। सभी घायलों का इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में हुआ। दोनों ही घटनाओं में पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई कर रही है।

हर्ष फायरिग के मामले में दो गिरफ्तार, दो नाली बंदूक बरामद यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार