288 क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे 16,626 प्रवासी

- क्वारंटाइन पश्चात रोजगार उपलब्ध कराएगी प्रशासन

संवाद सहयोगी, किशनगंज : जिले के सात प्रखंडों में 288 क्वारंटाइन सेंटर पर 16,626 प्रवासी श्रमिकों को रखा गया है। विभिन्न राज्यों से लौटे इन प्रवासियों को आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देशनुसार भोजन, आवास, सुरक्षा, स्वास्थ्य जांच एवं अन्य सुविधाएं मुहैया कराई गई है।
क्वारंटाइन सेंटर के जांच हेतु अलग-अलग जिला स्तरीय पदाधिकारी को प्रतिनियुक्त किया गया है। वहीं व्यवस्था को लेकर समय-समय पर जिलाधिकारी आदित्य प्रकाश के द्वारा निरीक्षण भी किया जाता है। इन श्रमिकों के लिए रोजगार बड़ी समस्या है। जिसके लिए जिला प्रशासन ने तैयारी प्रारंभ कर दी है। अब तक 1927 लोगों को मनरेगा के तहत जॉब कार्ड दिया गया है। 14 दिनों का क्वारंटाइन अवधि खत्म होते ही उन्हें काम दिया जाएगा।
अभाविप मनाएगी काला दिवस यह भी पढ़ें
जिला प्रशासन के द्वारा दी गई उपरोक्त जानकारी के अनुसार क्वारंटाइन सेंटर में रह रहे प्रवासियों के लिए सरकार द्वारा निर्देशों के अनुरूप सभी आवश्यक व मूलभूत सुविधा उपलब्ध है। क्वारंटाइन सेंटर की सुरक्षा, निगरानी, स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था, साफ-सफाई तथा आपदा प्रबंधन विभाग के निर्देश के आलोक में बर्तन, वस्त्र, कीट आदि उपलब्ध करा दिया गया है। इसके अलावा सभी क्वारंटाइन सेंटर में नियमित सैनिटाइजेशन किया जा रहा है। मास्क, सैनिटाइजर की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार