छात्र-अभिभावक कल्याण संघ की जिला कमेटी गठित

औरंगाबाद। छात्र-अभिभावक कल्याण संघ लगातार पूरे बिहार में अभिभावकों के हित में कार्य कर रही है। संघ के माध्यम से उक्त कार्यों को निवर्हन करने में सदस्य पूरे राज्य में तन मन से जुटे रहते हैं। उक्त बातें संघ के प्रदेश अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह ने कही। इस मिशन को और मजबूत बनाने के लिए गुरुवार को एक पत्र जारी कर प्रदेश अध्यक्ष औरंगाबाद जिले के नई जिला कमिटी का गठन करने की घोषणा की। जिसमें जिले के युवा समाजसेवी बिजेंद्र सिंह चंद्रवंशी को औरंगाबाद का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। जिला महासचिव के पद पर संतोष कुमार सिंह व रंजन कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है। वहीं जिला उपाध्यक्ष के पद पर धीरज सिंह सचदेवा, सोनू कुमार सिंह और धीरज वाणी को बनया गया है। हेमराज प्रसाद को जिला सचिव, शेखर सौरभा को कोषाध्यक्ष बनाया गया है। जिला मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी टिकू कुमार सिंह को सौंपी गयी है। वहीं नगर अध्यक्ष सुबोध कुमार पांडेय, औरंगाबाद सदर से सिक्कू सिंह को मनोनीत किया गया है। बारुण प्रखंड अध्यक्ष की जिम्मेदारी राहुल सिंह को, देव प्रखंड अध्यक्ष श्रीकांत कुमार, ओबरा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता तथा कुटुंबा प्रखंड अध्यक्ष के रूप में राहुल कुमार सिंह को मनोनीत किया गया है।

बगैर हेलमेट के बाइक चलाने पर आठ लोगों पर जुर्माना यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार