लॉकडाउन में आíथक तंगी से जूझ रहे युवक ने की खुदकशी

जिले के वारिसलीगंज नगर के चकधरमपुर मोहल्ला में आíथक तंगी से जूझ रहे एक युवक ने बुधवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिवहर जिला के पुरनहिया थाना क्षेत्र के बराही मोहन निवासी हरिश्चंद्र महतो के पुत्र रोहित महतो के रूप में हुई। वह वारिसलीगंज में किराए के मकान में रह रहा था।

बताया गया कि 5 वर्ष पूर्व रोहित ने वारिसलीगंज के चकधरमपुर निवासी शंकर राम की पुत्री खुशबू कुमारी से अंतरजातीय विवाह किया था। इसके बाद से ससुराल में ही अपने परिवार के साथ रह रहा था। साइकिल से कपड़े का फेरी कर परिवार के साथ सुखमय जीवन बीता रहा था। लॉकडाउन को लेकर उसका रोजगार बंद हो गया था। घर का चूल्हा जलाने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसके कारण उसने अपनी ईह लीला समाप्त कर ली।

मृतका की पत्नी खुशबू ने बताया कि पति के साथ उमेश साह के मकान में किराए पर रह रही थी। दो बच्चे भी हैं। लॉकडाउन लागू होने के बाद रोजगार बंद हो गया, लेकिन घर का खर्चा बंद नहीं हुआ। चूल्हा भी जलना बंद हो गया। जिसके कारण पति ने बुधवार रात रूम में फांसी लगा ली। गुरुवार की सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तब घर में रह रहे अन्य किराएदारों ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। सूचना मिलते ही मकान मालिक वहां पहुंच दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किए तो देखा कि रोहित फांसी के फंदे से झूल रहा है। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। एएसआइ रूदल ठाकुर व शिव शंकर ठाकुर दल बल के साथ पहुंचे। शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, नवादा भेज दिया। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने बताया कि मृतक की पत्नी खुशबू के बयान पर यूडी केस दर्ज किया गया है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार