आधुनिक संचार क्रांति के जनक थे राजीव गांधी

मधुबनी। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यालय ललित भवन के सभागार प्रो. शीतलांबर झा की अध्यक्षता में मनाई गई। प्रो. झा ने कहा कि राजीव गांधी युगद्रष्टा व युवाओं के सच्चे हितैषी थे। आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष करते हुए प्राण तक न्योछावर कर दिए। उनके कार्यकाल में संचार के क्षेत्र में हुई तरक्की को भुलाया नहीं जा सकता है। उनका व्यक्तित्व व सादगी हमेशा अनुकरणीय रहेगा। वे गरीबों के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाकर देश को समृद्ध बनाने का कार्य किया। वे देश की एकता, अखंडता के लिए अंतिम दम तक लड़ते रहे। उनके आदर्शों पर चलकर उनके सपनों को साकार किया जाएगा। राजीव गांधी देश के विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे। उनके बलिदान को देश भुला नहीं सकता। वे आधुनिक संचार क्रांति के जनक थे। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को विश्व स्तर पर नई पहचान दिलाई। कार्यक्रम में मनोज मिश्र, अनिल झा, अकील अंजुम, प्रो योगेंद्र मिश्र, अशोक कुमार, मो. साबिर, विनय कुमार, अभय मिश्र, धनेश्वर ठाकुर, विनय कुमार झा, मुकेश कुमार झा पप्पू आदि ने हिस्सा लिया। बलिदान दिवस पर मास्क व सैनिटाइजर का वितरण

क्वारंटाइन सेंटर से 17 नेपाली समेत 46 प्रवासी भेजे गए घर यह भी पढ़ें
पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बलिदान दिवस पर सप्ता गांव स्थित कांग्रेस के प्रदेश संगठन सचिव कृष्णकांत झा गुड्डू के नेतृत्व में लोगों के बीच मास्क, सैनिटाइजर, साबुन, दवा का वितरण किया गया। मौके पर सचिव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी द्वारा गए देश में संचार, कंप्यूटर जाल बिछाकर इंटरनेट सुविधा बहाल की। यह देश के लिए वरदान साबित हो रहा है। उनके कार्यकाल में पंचायती राज व्यवस्था को मजबूती मिली। उनके विचारों को जीवन में उतारने के लिए संकल्पित होना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। मौके पर रंजन कुमार झा, कृष्ण देव चौधरी, अनिल कुमार झा शैवालकांत सिंह, धर्मेंद्र मिश्र, शशिधर झा, राजेन्द्र यादव, विनोद यादव, विजय कुमार झा भोला, सरोजकांत मिश्र, प्रशांत कुमार झा, प्रदीप कुमार झा, अजय कुमार झा, अनिल कुमार झा आदि मौजूद थे।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार