सांसद ने जूम एप के माध्यम से कार्यकर्ताओं से किया संवाद

लखीसराय। क्षेत्रीय सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन ने गुरुवार को जूम एप वाट्सएप के माध्यम से लखीसराय एवं सूर्यगढ़ा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से तीन चरणों में संवाद किया। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय समस्याओं की जानकारी लेते हुए वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से जारी जंग में सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि कोरोना वायरस से लड़कर उसे हराना है। इसको लेकर उन्होंने कार्यकर्ताओं से लॉकडाउन का पालन करने, शारीरिक दूरी बनाने, मास्क का प्रयोग करने एवं यत्र-तत्र नहीं थूकने के लिए लोगों को जागरूक करने को कहा। इस दौरान क्षेत्रीय सांसद ने कार्यकर्ताओं से क्षेत्र की समस्याओं कील जानकारी लेते हुए समाधान का सुझाव भी मांगा। सूर्यगढ़ा के रविशंकर सिंह उर्फ अशोक ने क्षेत्रीय सांसद को बताया कि प्रखंड मुख्यालय होने के कारण सूर्यगढ़ा रेड जोन में है। इस कारण सूर्यगढ़ा में कपड़ा, रेडिमेड, सोना-चांदी, मनिहारी आदि की दुकान खोलने का आदेश नहीं मिला है। इस कारण संबंधित दुकानदारों की स्थिति काफी दयनीय हो गई है। संवाद कार्यक्रम में जदयू जिलाध्यक्ष रामानंद महतो, जिला परिषद अध्यक्ष राम शंकर शर्मा उर्फ नुनू बाबू, रवि शंकर सिंह उर्फ अशोक, सूर्यगढ़ा के प्रखंड उप प्रमुख सुजीत कुमार, प्रो. अंजनी आनंद, संजय महतो, अशोक महतो आदि ने भाग लिया।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार