LIVE CoronaVirus Bihar Update: बिहार में कोरोना ने 24 घंटे में बनाया नया रिकॉर्ड, आंकड़ा 2000 के पार

पटना, जेएनएन। LIVE CoronaVirus Bihar Update: बिहार में कोरोना ने गुरुवार को नया रिकॉर्ड बनाया है। एक दिन में कोविड-19 के 324 नए केस मिले हैं, जिसके बाद बिहार में कोरोना मरीजों की संख्या 2000 के पार हो गई है। पटना में आज सात और मधुबनी में 34 नए मामले मिले हैं जिसके बाद कोरोना संक्रमितों की संख्या दो हजार का आंकड़ा पार कर गया है।

गुरुवार को मिले 300 से ज्यादा मामले
गुरुवार को जहानाबाद में 50 समस्तीपुर में 24, कटिहार में 19, रोहतास में 18, गोपालगंज में 17, समस्तीपुर में 15, पूर्वी चंपारण और बक्सर में 11-11 लखीसराय में 9, बेगूसराय और शेखपुरा में 8-8, पूर्णिया और गया में 7-7, वैशाली में 4, मुंगेर में 3, मधुबनी, सुपौल, शेखपुरा, पश्चिमी चंपारण में 2-2, पटना, बांका और खगड़िया में एक-एक समेत कुल 324 केस पॉजिटिव पाए गए हैं। ये अबतक की सबसे बड़ी संख्या है।
अबतक 593 मरीजों ने कोरोना को दी है मात
वहीं पिछले 24 घंट में 22 संक्रमित मरीज ठीक भी हुए हैं अबतक 593 मरीजों ने कोरोना पर विजय प्राप्त की है।स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार ने बताया है कि अबतक राज्य में लौटे सात लाख प्रवासियों में से 12 हजार प्रवासियों के सैंपल लिए जा चुके हैं जिसमें से 1086 लोग पॉजिटिव पाए गए हैं।
इनमें से सर्वाधिक पॉजिटिव केस दिल्ली से लौटे प्रवासियों के हैं। दिल्ली से लौटे 296 प्रवासी पॉजिटिव पाए गए हैं। महाराष्ट्र से 253, गुजरात से 180, हरियाणा से आए 66,पश्चिम बंगाल से लौटे 58 लोगों के सैंपल्स पॉजिटिव मिले हैं।
कोरोना के 11 मरीजों की हो चुकी है मौत
कोरोना वायरस से स्ंक्रमित बिहार में 11 मरीजों की अबतक मौत हो चुकी है। पहली मौत मुंगेर के एक युवक की हुई थी। उसके बाद वैशाली के एक युवक की मौत हुई थी। फिर मोतिहारी, सासाराम, पटना, खगड़िया के दो मरीजों की मौत हो गई थई और फिर वैशाली की ही एक महिला की भी मौत हुई और फिर वैशाली के ही एक क्वारेंटाइन सेंटर में एक मजदूर ने खुदकुशी कर ली थी। मौत के बाद उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई थी।

अन्य समाचार