जलालढ़ग में फिर मिले पांच कोरोना पॉजिटिव

पूर्णिया। कोरोना संक्रमित मरीजों के मामले में गुरुवार एक बार फिर जलालगढ़ प्रखंड के लिए भारी रहा। एक ही दिन में को जलालगढ़ प्रखंड में पांच प्रवासी कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इन लोगों का सैंपल सोमवार को प्राप्त किया गया था। पॉजिटिव मिले लोग मुंबई तथा दिल्ली से लौटे थे।

रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सभी लोगों को क्वारंटाइन सेंटर से आइसोलेशन वार्ड में स्थानांतरित किया गया। नए मामले सामने आने के जलालगढ़ प्रखंड के संबंधित इलाके को तीन किलोमीटर की परिधि में सील कर दिया गया है।
जलालगढ़ प्रखंड में पांच नए मामलों के सामने आने के बाद लोगों में चिता है। जानकारी के अनुसार पांच दिन पूर्व सदर प्रखंड के डिहाह गांव, जलालगढ़ पंचायत में कई लोग मुंबई, दिल्ली से लौटे थे। जिला मुख्यालय पहुंचने के बाद सभी लोगों को प्रखंड स्थित आदर्श मध्य विधालय जलालगढ़ के क्वारंटाइन सेंटर में रखा गया। क्वारंटाइन सेंटर में इनमें कोरोना संक्रमण का लक्षण सामने आने के बाद उनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया। गुरुवार को आई रिपोर्ट में पांच लोग पॉजिटिव मिले। इसके बाद चिकित्सकों की टीम क्वारंटाइन सेंटर पहुंची। गुरुवार को जिन लोगों की रिपोर्ट आई है उनमें से तीन लोग मुंबई सेओर दो लोग दिल्ली से जिला मुख्यालय पहुंचे थे। जिले में पहुंचने के बाद उन्हें उनके परिवार के सदस्यों से भी नहीं मिलने दिया गया और क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया।
कभी अपराध के कारण हो जाती थी सड़कें सूनी, आज कोरोना ने कर दी सूनी यह भी पढ़ें
जांच रिपोर्ट आने के बाद के प्रखंड विकास पदाधिकारी मोनोलिशा प्रियदर्शनी, थानाध्यक्ष मेनका रानी , सीओ अशोक कुमार मंडल क्वारंटाइन इलाके में पहुंच गए तथा उनके गांवों को सील करने की कार्रवाई प्रारंभ कर दी। प्रशासन ने बताया कि एहतियात के तौर पर यह कार्रवाई की गई है।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार