क्वारंटाइन सेंटर में भर्ती प्रसूता की गई जांच

जमुई। प्रखंड के चांय हाईस्कूल क्वारंटाइन सेंटर में रह रही एक गर्भवती महिला के पेट में अचानक दर्द शुरू हो गया। क्वारंटाइन सेंटर के कर्मचारियों ने इसकी सूचना प्रखंड प्रशासन को दी। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटाइन सेंटर पहुंच कर महिला के स्वास्थ्य की जांच की। वहां से महिला को अस्पताल लाया गया। महिला की पूर्ण जांच होने के बाद पुन: क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया। अस्पताल प्रबंधक गजेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला स्वस्थ है।

अन्य समाचार