मारपीट में महिला घायल

मुफस्सिल थाना के हजारी कर्मा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में विनय यादव की पत्नी ममता देवी घायल हो गई। इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए गया रेफर कर दिया। महिला ने बताया कि पैसा को लेकर गोतिनी से विवाद हुआ। इसी दौरान उसने बैट से मार दिया। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थी।

अन्य समाचार