नहीं रहे वरीय अधिवक्ता गणेश प्रसाद सिंह

सहरसा। सहरसा न्यायालय के वरीय अधिवक्ता जम्हरा निवासी गणेश प्रसाद सिंह नहीं रहे। उन्होंने शुक्रवार को सहरसा के निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। शहर में तकरीबन 40 वर्षों तक सहरसा व्यवहार न्यायालय में वकालत करने वाले गणेश प्रसाद सिंह आपराधिक मामलों के विद्वान अधिवक्ता माने जाते थे।

डीएसपी सतपाल सिंह की हत्या के बाद उन्होंने न्यायिक कार्य में न सिर्फ सरकारी पक्ष को मजबूती से रखने का काम किया था बल्कि उनके परिजन को न्याय दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। वे व्यवहार न्यायालय के भीतर और शहर में साफ हृदय के वाकपटु इंसान के रूप में चर्चित थे। उनके निधन से न्याय जगत की बड़ी क्षति हुई है। वरीय अधिवक्ता गणेश प्रसाद सिंह के निधन की खबर से शहरवासियों में शोक की लहर छा गई। पूर्व विधायक संजीव कुमार झा, अधिवक्ता विनोद झा, वीर कुंवर सिंह जागरण मंच के विजय वसंत आदि ने अस्पताल पहुंचकर ही श्रद्धासुमन अर्पित किया। उनके निधन पर सांसद दिनेश चन्द्र यादव, पूर्व सांसद लवली आनंद, विधायक नीरज कुमार बबलू, विधान पार्षद नूतन सिंह, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, डा. आलोक रंजन झा समेत दर्जनों लोगों ने शोक संवेदना व्यक्त किया है।
36 माह बाद भी नहीं बना सुगमा-तिलावे नदी पर पुल यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार