अ‌र्द्धनिर्मित मकान से बालक का शव बरामद

जहानाबाद। पाली थाना क्षेत्र के तेतरिया गांव में शुक्रवार को पुलिस ने अ‌र्द्धनिर्मित मकान से एक बालक के शव की बरामदगी की है। मृतक प्रेमचंद बिद के पांच साल का पुत्र हरिशंकर कुमार बताया जाता है। जैसे ही गांव में उस बालक के शव बरामद होने की बात फैली पूरे गांव में कोहराम मच गया। उसके गर्दन में रस्सी लपेटा हुआ था। साथ ही जीभ भी कटा हुआ था। शरीर के कई जगहों पर सूई भी चुभाया हुआ था। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि रस्सी को गर्दन में लपेटकर भी उसकी हत्या की गई है। इस सिलसिले में मृतक के पिता के बयान के आधार पर उसके भतीजा उदय कुमार, कामेश्वर सिंह, पूजा देवी तथा बृजमणिया देवी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जानकारी मिलते ही एसडीपीओ अशोक कुमार पांडेय तथा थानाध्यक्ष रणधीर कुमार वेरागी भी वहां पहुंचे। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार प्रेमचंद का अपने भतीजा उदय कुमार से रास्ते का विवाद चला आ रहा था। उसके घर में दो-तीन बार चोरी हुई थी जिसमें उदय और उसके परिवार के लोगों का नाम आ रहा था। बताया जाता है कि गुरुवार की शाम पांच बजे वह बच्चा घर के समीप खेल रहा था। उसके बाद से उसका कोई अता पता नहीं चला।परिवार के लोगों द्वारा उस समय से लेकर रात भर खोजबीन की जाती रही लेकिन कहीं अता पता नहीं चला। चाचा मनीष बिद ने बताया कि खोजबीन के दौरान उसने कादिरगंज थाने में आवेदन देने गया था। लेकिन पुलिस द्वारा आवेदन लेने से इंकार कर दिया गया था। उसका कहना है कि यदि उस समय पुलिस आ जाती तो हो सकता है कि उसकी जान बच जाती। हालांकि पाली थाने की पुलिस भी रात में ही वहां पहुंची थी।

चार लाख मास्क बनाने का निर्धारित किया गया है लक्ष्य : डीडीसी यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार