बेगूसराय डाक विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर लहराया परचम

बेगूसराय। ग्रामीण डाक सेवकों ने डाक कर्मचारियों के सहयोग से लॉकडाउन में घर-घर जाकर किसी भी बैंक खाते से राशि की निकासी सुनिश्चित कराई। देश में बेगूसराय डाक विभाग ने अपनी पहचान बनाई है। उक्त जानकारी डाक अधीक्षक अरविद कुमार सिंह ने दी।

उन्होंने कहा कि जन सेवा का अच्छा उदाहरण बेगूसराय डाक प्रमंडल में मिल रहा है। बेगूसराय के डाक विभाग के अधिकारी और कर्मचारी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम कर रहे हैं। बेगूसराय की जनता को घर पर पहुंच कर किसी भी बैंक में जमा राशि की निकासी एइपीएस के माध्यम से कराने में लगातार राष्ट्रीय स्तर पर रिकॉर्ड कायम करना गर्व की बात है। यह उपलब्धि पूर्वी क्षेत्र, बिहार जनरल पोस्ट मास्टर अनिल कुमार के कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन के कारण संभव हो पाया। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कमल किशोर, द्वितीय स्थान गणेश गुंजन एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले संजय कुमार ठाकुर हैं। डाक अधीक्षक ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता में आगे भी बेगूसराय के डाककर्मी अपना स्थान बनाए रखेंगे।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार