सोन नहर पुल के समीप से युवक का शव बरामद

अरवल। थाना क्षेत्र के पूरा कोठी सोन नहर पुल के समीप से पुलिस ने शुक्रवार को एक युवक के शव को बरामद किया है। मृतक की पहचान औरंगाबाद जिले के दाउदनगर थाना क्षेत्र के हिच्छन बिगहा निवासी नरेशी यादव का पुत्र मुनमुन कुमार 22 वर्ष के रूप में की गई है। शव के समीप से ही एक क्षतिग्रस्त बाइक की बरामदगी की गई है। ऐसी आशंका व्यक्त की जा रही है कि उसकी मौत दुर्घटना में हो सकती है। हालांकि थानाध्यक्ष धनंजय कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए अरवल सदर अस्पताल भेजा गया है। उन्होंने बताया कि फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार आसपास के लोग दोपहर में उस ओर जा रहे थे। इसी दौरान नहर के किनारे चार्ट में एक युवक का शव पड़ा हुआ देखा। जैसे ही उनलोगों ने उस शव को देखा वहां अफरा तफरी का माहौल कायम हो गया। लोगों द्वारा इसकी जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष धनंजय कुमार वहां पहुंचे।

सीडीपीओ कार्यालय के समक्ष सेविका-सहायिका ने दिया धरना यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार