अब रेड जोन के प्रवासी ही होंगे क्वारंटीन

गढ़पुरा, बेगूसराय। सरकार द्वारा क्वारंटाइन किए जाने के नियमों में बदलाव किया है। अब बाहर से रेड जोन से आने वाले लोग ही प्रवासियों को ही क्वारंटीन किया जाएगा। जबकि आरेंज एवं ग्रीन जोन से आने वाले होम क्वारंटाइन किए जाएंगे। उक्त जानकारी पीएचसी प्रभारी डॉ. रामकृष्ण ने दी।

उन्होंने बताया कि निर्देश के आलोक में क्वारंटाइन करने के नियमों में बदलाव किया गया है। इसके तहत दूसरे प्रदेशों के रेड जोन से आने वाले प्रवासियों कामगारों को ही क्वारंटाइन सेंटर में रखे जाने का निर्देश है। जबकि जबकि आरेंज एवं ग्रीन जोन से आने वाले प्रवासी होम क्वारंटाइन किए जाएंगे। प्रवासी कामगारों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग, प्रशासनिक एवं पुलिस को भी राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि वीडियो कॉन्फेंसिग के माध्यम से उन्हें ऐसा निर्देश प्राप्त हुआ है। उन्होंने बताया कि दूसरे प्रदेशों के रेड जोन घोषित दिल्ली, मुंबई, सूरत, अहमदाबाद, गाजियाबाद, नोएडा एवं कोलकाता शहर हैं। इन जगहों से आने वाले प्रवासियों को ही अब 14 दिनों के लिए क्वारंटीन किया जाएगा। जबकि अन्य क्षेत्र से आने वाले प्रवासी 21 दिनों के लिए होम क्वारंटाइन किए जाएंगे।
बेगूसराय डाक विभाग ने राष्ट्रीय स्तर पर फिर लहराया परचम यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार