बाजार में बढ़ी भीड़, पुलिस को देख मची भगदड़

औरंगाबाद। नवीनगर प्रखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। प्रखंड में कुल सात कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। उसके बाद भी लॉकडाउन एवं शारीरिक दूरी का पालन व्यवसायी एवं आम लोग नहीं कर रहे हैं। गुरुवार को बाजार में मेला जैसा ²श्य दिखाई दिया। वट सावित्री पूजा को ले बाजार में खरीदारी को काफी भीड़ उमड़ी थी। बाजार में उमड़ी भीड़ ने शारीरिक दूरी की धज्जियां उड़ा कर रख दी। जैसे ही इस बात की सूचना स्थानीय थाने को मिली। तुरंत एसआई मनोज राम पुलिस बल के साथ बाजार पहुंचे। पुलिस का सायरन बजते ही बाजार में भगदड़ मच गई। लॉकडाउन एवं शारीरिक दूरी का पालन नहीं करने वालों पर पुलिस ने सख्ती बरती। बावजूद लोग बिना काम सड़कों पर निकल जा रहे है। प्रखंड में कोरोना संक्रमित मरीज के मिलने के बाद लोग सकते में भी है। फिर भी लॉकडाउन नियम का उल्लंघन कर रहे है।

कोरोना काल में अंडे की दुकानदारी पर पड़ा असर यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार