जिले में मिले 8 और कोरोना पॉजिटिव, संख्या पहुंचा 49

जागरण संवाददाता, शेखपुरा: शेखपुरा जिले में कोरोनावायरस की संख्या 49 पहुंच गई है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा इसकी पुष्टि नहीं की जा रही। बताया जाता है कि एक वरीय अधिकारी के द्वारा फटकार लगाए जाने की वजह से कोरोना पॉजिटिव की जानकारी मीडिया से स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी साझा करने में आनाकानी कर रहे हैं। वहीं सिविल सर्जन के द्वारा मीडिया कर्मियों का मोबाइल रिसीव नहीं किए जाने से डाटा की पुष्टि नहीं हो रही।

हालांकि स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों की मानें तो जिले की संख्या 49 हो गई है। 41 पॉजिटिव गुरुवार तक की है। देर रात 5 और कोरोनावायरस की जानकारी स्वास्थ विभाग के प्रधान सचिव के द्वारा ट्विटर के माध्यम से दी गई। इसमें दो शेखोपुरसराय से तथा तीन लोदीपुर से बताए गए हैं। शेखोपुरसराय में ग्यारह और अठ्ठारह माह के बच्चे पॉजिटिव पाए गए हैं।
खतरे को दरकिनार कर सुहागिनों ने की वट वृक्ष की पूजा यह भी पढ़ें
उधर स्वास्थ विभाग के स्थानीय जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तीन और कोरोना पॉजिटिव में एक फिरंगीबीघा की महिला, एक रामरायपुर और एक कटारी का बताया जा रहा है। उधर रामरायपुर का पॉजिटिव सेंटर से भाग जाने की वजह से उसे खोजने में अधिकारियों के हाथ-पांव फूल रहे हैं।
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार