छेड़खानी का विरोध करने पर भाभी और भाई को मारा चाकू

बक्सर : ब्रह्मापुर थाना के दल्लूपुर गांव में एक युवक ने अपनी भाभी से छेड़खानी करने का प्रयास किया। जब उसने विरोध किया तो उसने भाभी और बचाव में आए अपने बड़े भाई को भी चाकू से मारकर घायल कर दिया। दोनों को इलाज के लिए रघुनाथपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिश्ते को कलंकित करने वाली इस घटना को अंजाम देने के बा युवक फरार हो गा।

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार घर में अपनी भाभी को अकेला देखकर देवर लक्ष्मण प्रसाद उसने घुस गया और गलत नियत से छेड़खानी करने का प्रयास करने लगा। उस समय महिला के पति घर पर नहीं थे। उसकी हरकत देख महिला विरोध करते हुए चीखने चिल्लाने लगी। इसके बाद उसने मारपीट करने लगा और अंत में घातक हथियार से मारकर उसके सिर को छोड़ दिया। हल्ला सुनकर उसके पति घर में आए। वह कुछ समझते बुझाते इससे पहले उसने चाकू से हमला कर दिया। जिससे वह घायल हो गए। इससे पहले भी आरोपी ने कई बार छेड़खानी करने का प्रयास किया। पिछले माह 27 मार्च को भी ऐसा ही प्रयास किया था, लेकिन लॉक डाउन के कारण पीड़ित महिला थाने पर नहीं पहुंच सकी। इस मामले को लेकर पीड़ित महिला द्वारा ब्रह्मपुर थाने में अपने देवर के विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले को दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार