जिले में कोरोना के तीन नए मरीजों की पुष्टि, अब तक चार स्वस्थ हुए

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या में वृद्धि लगातार जारी है। शुक्रवार को भी जिले में तीन मरीजों की पुष्टि हुई। नवादा, हिसुआ और नरहट प्रखंड के एक-एक युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। तीनों को आइसोलेट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एडीएम ओमप्रकाश ने इसकी पुष्टि की है। इस प्रकार जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 50 तक पहुंच गया है। इनमें से अब तक चार लोग स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। इनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।

एडीएम ने बताया कि जिले से अब तक 1168 सैंपल जांच के लिए पटना भेजे गए हैं। जिसमें कुल 50 संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि चार लोग कोरोना से जंग जीतकर अपने घर लौट चुके हैं। शेष 46 आइसोलेशन वार्ड में हैं। उन्होंने बताया कि 17 पॉजिटिव लोगों के दोबारा सैंपल भी भेज दिए गए हैं। जिसकी रिपोर्ट का इंतजार है। उन्होंने बताया कि जांच के लिए सैंपल लेने के कार्य में तेजी लाई जा रही है। अधिक से अधिक लोगों के सैंपल भेजे जाएंगे। जिले के दस प्रखंड कोरोना की चपेट में
घरों मे ही अदा की अलविदा जुमे की नमाज यह भी पढ़ें
- जिले के दस प्रखंड कोरोना की चपेट में आ गया हैं। नवादा सहित हिसुआ, मेसकौर, सिरदला, नरहट, कौआकोल, रजौली, वारिसलीगंज, पकरीबरावां और अकबरपुर में कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें अधिकांश लोग प्रवासी हैं। कोरोना संक्रमितों में ऐसे प्रवासियों की संख्या अधिक है जो दिल्ली, गुजरात और महाराष्ट्र से वापस अपने गृह जिला नवादा लौटे हैं। दो महिलाएं समेत चार लोग
जीत चुके हैं कोरोना से जंग
संस, नवादा : नवादा जिले में अब तक दो महिलाएं समेत चार लोग कोरोना से जंग जीतकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं। 15 अप्रैल को नवादा नगर के कमालपुर का खुर्शीद मुस्तफा, 26 अप्रैल को मेसकौर प्रखंड के बहादुरपुर की मोसरत परवीन, 3 मई को मेसकौर प्रखंड के बहादुरपुर का मंसूर आलम और 15 मई को हिसुआ के उड़सा की बेबी देवी कोरोना से स्वस्थ होकर घर लौट चुकी हैं। चारों को सदर अस्पताल में कोरोना वॉरियर का प्रमाणपत्र भी दिया गया है। बेबी देवी गया के अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल में आइसोलेट थीं। किस प्रखंड में कितने संक्रमित

नवादा सदर - 12
हिसुआ - 05
मेसकौर - 05
सिरदला - 08
नरहट - 04
कौआकोल - 01
रजौली - 09
वारिसलीगंज - 03
पकरीबरावां - 01
अकबरपुर - 02
कुल - 50
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार