डीडीसी ने किया मनरेगा योजना का निरीक्षण

आरा। जिले के कोइलवर प्रखंड अंतर्गत सकड़ी ग्राम पंचायत में मनरेगा से संचालित योजना का उप विकास आयुक्त हरिनारायण पासवान ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मनरेगा से जुड़े अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए। कार्य में लगे महिला और पुरुष मजदूरों से भी विभिन्न बिदुओं पर बात की और मिलने वाली मजदूरी की जानकारी प्राप्त की।

बता दें कि उप विकास आयुक्त ने प्रखंड क्षेत्र के कुलड़िया स्टेशन से लेकर डीएन सिंह के घर होते हुए सकड़ी महादलित टोला तक पईन उड़ाही कार्य का निरीक्षण किया। यह योजना 5 लाख 60 हजार की लागत से संचालित है। इस कार्य में 125 महिलाएं और पुरुष मजदूर शामिल थे। कार्य स्थल पर कार्य में जुटे कुल मजदूरों का भी उन्होंने भौतिक सत्यापन किया और एक-एक कर सबकी गिनती की। प्रखंड के ग्राम पंचायत सकडी के पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र कुमार सिंह द्वारा अनुशंसित योजना पर कार्य चल रहा था। इस दौरान उप विकास आयुक्त के अलावा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रमणी कांत सूरज, कनीय अभियंता रवि कुमार, पीटीए और पीआरएस मौजूद थे।
क्वारंटाइन केंद्रों के प्रवासी मजदूरों का हाल लेगी टीम : कांग्रेस यह भी पढ़ें

Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार