प्रवासी श्रमिकों से सीएम ने पूछा हालचाल, कोई तकलीफ तो नहीं है न

औरंगाबाद। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को जिले के दो क्वारंटाइन कैंप में रह रहे प्रवासी श्रमिकों और कामगारों से वीडियो कांफ्रेसिग के जरीय बात की। मुख्यमंत्री ने मदनपुर प्रखंड के राइज हाई पब्लिक स्कूल एवं ओबरा के माहामाया बीएड कॉलेज कैंप में रह रहे प्रवासी श्रमिकों से रुबरू हुए। राइज हाइ स्कूल क्वारंटाइन कैंप में रह रहे श्रमिक रवि कुमार ने जब मुख्यमंत्री से सामना हुआ तो पहले प्रणाम किया। मुख्यमंत्री ने श्रमिक से पूछा की कैंप में कोई तकलीफ तो नहीं है न। पूछा की कब आए हैं, कहा रहते हैं, क्या करते हैं। किसी भी तरह की समस्या के बारे में पूछा। श्रमिक ने कहा कि कोई तकलीफ नहीं है। श्रमिक ने मुख्यमंत्री को बताया कि वह नई दिल्ली में काम करता है और शुक्रवार को आया है। मुख्यमंत्री ने श्रमिक से कहा कि कोरोना से बचाव के लिए क्वारंटाइन कैंप में रहना जरूरी है। ओबरा के महामाया बीएड कॉलेज में रह रहे अजय कुमार ने मुख्यमंत्री से रुबरु हुआ तो पहले नमस्कार किया और फिर बताया कि वह नवी मुबंई में नौ वर्ष से एकाउंट का काम करता है। मुख्यमंत्री से अपने राज्य में ही रोजगार की मांग की। इसी कैंप में रह रही देवंती कुंवर ने मुख्यमंत्री से गांव में ही रोजागार की मांग की। कहा कि उसका पति नहीं है और दिल्ली से आई है। नई दिल्ली में वह सूई धागा का काम करती है। मुख्यमंत्री से कहा कि छोटा बच्चा से साथ रहती हूं। यहीं रोजागार मिल जाता तो अच्छा होता। राइज हाई स्कूल कैंप में मौजूद डीएम सौरभ जोरवाल ने मुख्यमंत्री को जिले में संचालित कैंपों एवं संक्रमित लोगों के बारे में बताया। कैंपों में रह रहे प्रवासी लोगों के बारे में जानकारी दी। प्रवासी लोगों के रोजागार के बारे में बताया। डीएम ने मुख्यमंत्री को बताया कि जिले में एनटीपीसी की दो परियोजनाओं में करीब 4000 लोग काम कर सकते हैं और इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। डीएम ने मुख्यमंत्री को बताया कि यहां नई दिल्ली, महाराष्ट्र एवं गुजरात से अधिक लोग आए हैं। डीएम ने मुख्यमंत्री को और कई जानकारियां दी। एसपी दीपक वरनवाल, डीडीसी अंशुल कुमार मौजूद रहे। महामाया बीएड कॉलेज कैंप में मौजूद एसडीएएम कुमारी अनुपम ने जॉबकार्ड, राशन कार्ड के बारे में बताया। राशन देने की जानकारी दी। एसडीएम ने मुख्यमंत्री को और कई जानकारियों से अवगत कराया।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार