बड़ी खबर LIVE: अमेरिका में कोरोना का कहर, 24 घटे में 1127 लोगों की मौत, अब तक करीब 1 लाख की गई जान

कर्नाटक के कलबुर्गी में आज पूरी तरह लॉकडाउन

कर्नाटक के कलबुर्गी में आज पूरी तरह लॉकडाउन है। अधिकारियों के निर्देशानुसार 31 मई तक हर रविवार को कलाबुर्गी में पूरी तरह से लॉकडाउन सुनिश्चित करवाया जाएगा।
Karnataka: Police in #Kalaburagi enforce total lockdown today, to avoid the spread of COVID19. Barring shops selling essential supplies, everything will be shut till 7am tomorrow. pic.twitter.com/OcTBZjeWSL
कोरोना महामारी में हमें सरकार से नहीं मिल रही मदद: ऑटो चालक, देहरादून
उत्तराखंड के दहरादून में एक ऑटो चालक ने कहा, "दो दिन हो गए हैं बोनी नहीं हुई है। कोई सवारी नहीं है, कोई काम ही नहीं है। अब दिहाड़ी तो छोड़ो खाने के लाले पड़े हैं। सरकार कह रही है सुविधा दी है पर हमें कोई सुविधा नहीं मिली है। ढाई महीने बाद घर से निकले हैं पर जेब में ढाई रुपए नहीं है।"
Uttarakhand: Auto-rickshaw drivers in Dehradun are facing a severe financial crisis even as services have resumed during the lockdown. They say,"People are continuing to stay indoors. We're struggling to make ends meet. State govt should provide us financial help of Rs 5000". pic.twitter.com/m54Wbm1tcB
यूपी: कानपुर के मूलगंज थाना इलाके में एक मकान में आग, पाया गया काबू
उत्तर प्रदेश के कानपुर के मूलगंज थाना के एक मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई थी। दमकल की 6 गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। यहां शादी के कार्ड, मच्छरदानी और छाते का बड़ा गोदाम भी था। लगभग एक दर्जन लोगों की जान बचाई गई है।
केरल में आज मनाई जा रही ईद, लोग घरों में पढ़ेंगे नमाज
केरल में ईद आज मनाई जा रही है। लॉकडाउन के चलते कोच्चि की जुमा मस्जिद बंद है। लोग अपने घरों पर ही ईद की नमाज अदा करेंगे।
Kerala: Kochi's Juma Masjid remains closed for devotees on #Eid today, amid COVID19 lockdown pic.twitter.com/UPy2L97vPu
दिल्ली: ओखला सब्जी मंडी में समाजिक दूरी का उल्लंघन
दिल्ली में लॉकडाउन के बीच गाजीपुर सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करने पहुंचे। इस दौरान लोग सामाजिक दूरी का उल्लंघन करते दिखे।
Delhi: Social distancing norms flouted as people make purchases at the Okhla vegetable market amid the #CoronavirusPandemic. pic.twitter.com/ploNzmToGf
अमेरिका में कोरोना का कहर, 24 घटे में 1127 लोगों की मौत, अब तक करीब 1 लाख की गई जान
कोरोना वायरस का कहर दुनिया भर में जारी है। जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक, अमेरिका में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से 1,127 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 97,048 तक पहुंच गया है।
जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक अमेरिका में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस से 1,127 मौतें हुईं, अमेरिका में कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा बढ़कर 97,048 हुआ: AFP न्यूज़ एजेंसी #COVID19

अन्य समाचार