समूह में वट सावित्री पूजा करने वाली 55 सुहागिनों पर केस

बिहारशरीफ। लॉकडाउन में फिजिकल डिस्टेंसिग का उल्लंघन करने के मामले में बिहार थाना पुलिस ने वट सावित्री पूजा करने गई 55 अज्ञात सुहागिनों पर केस दर्ज किया है। यह केस टिकुलीपर, एतवारी बाजार, अखाड़ापर, खंदकपर मोहल्ले में सार्वजनिक रूप से पूजा करने वाली महिलाओं पर किया गया है। थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि लॉकडाउन में फिजिकल डिस्टेंसिग के उल्लंघन का केस किया गया है। कानून सभी के लिए बराबर है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार