मस्जिद में नमाज पढ़ने से मना किया, तो कर दी पिटाई

खगड़िया। गंगौर ओपी अंतर्गत जलकौड़ा मस्जिद में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर लॉकडाउन के दौरान नमाज पढ़ने से मना करने पर गांव के कुछेक लोगों ने मु. नेमुतुल्लाह हाशमी की बेरहमी से पिटाई कर दी। इस बाबत एक दर्जन से अधिक के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। जिसमें उसी गांव के मु. इरफान समेत एक दर्जन को आरोपित किया गया है। कहा गया है कि एक दर्जन से अधिक आरोपित मस्जिद में नमाज पढ़ने आए। उन्हें यह कहते हुए रोका गया कि लॉकडाउन के चलते मस्जिद में ताला लगा हुआ है। यहां नमाज नहीं पढ़ें। इसी को लेकर सभी मारने लगे और रुपये छीन लिए। ओपी अध्यक्ष परेंद्र कुमार ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। आगे की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

असमंजस में हैं व्यवसायी : सर्राफ यह भी पढ़ें
Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार