आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम से प्रवासियों को मिलेगा निशुल्क अनाज

लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न प्रदेशों में रहने वाले जिले के प्रवासियों को घर आने पर सरकार आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत दो माह का निशुल्क अनाज उपलब्ध कराएगी। जिला आपूíत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के अंतर्गत दो माह का निशुल्क अनाज वैसे प्रवासियों को दिया जाएगा जो राज्य खाद्य सुरक्षा अधिनियम से नहीं जुड़े हैं। उन्हें सरकार मई व जून माह में पांच किलो चावल निशुल्क देगी। मिली जानकारी के अनुसार लॉकडाउन के दौरान देश के विभिन्न प्रांतों व शहरों से अपने घरों तक प्रवासियों को पहुंचाने की भी कवायद सरकार द्वारा की जा रही है। इस क्रम में कैमूर जिले में प्रथम और दूसरे चरण के लॉकडाउन के दौरान 3042 प्रवासी पहुंचे। जबकि तीसरे चरण के लॉकडाउन के दौरान अब तक लगभग 19 सौ प्रवासियों के पहुंचने की जानकारी दी गई। जानकारी के अनुसार जिले में आए निबंधित प्रवासियों को सरकार के आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के तहत खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। प्रवासियों में राशन वितरण की तैयारी जिला प्रशासन कर रहा है।


Posted By: Jagran
डाउनलोड करें जागरण एप और न्यूज़ जगत की सभी खबरों के साथ पायें जॉब अलर्ट, जोक्स, शायरी, रेडियो और अन्य सर्विस

अन्य समाचार